|
आवेदन फॉर्म
तुरन्त और कुशल प्रक्रिया बनाने के लिए यह पुरज़ोर सिफारिश की जाती है कि भारत का वीज़ा या पासपोर्ट सेवाओं के लिए आवेदन करने के इच्छुक आवेदक लागू वीज़ा आवेदन फॉर्म या पासपोर्ट आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और पासपोर्ट और वीज़ा सेवा केन्द्र में आने से पहले सारे कॉलम पूर्णतः भर लें।
सामान्य मामलों में सउदी नागरिक और भारतीय दूतावास, रियाध के अधिकारक्षेत्र के भीतर पूर्वी क्षेत्र में रहने वाले वैध नागरिक परमिट (इकामा) धारक विदेशी दी गई डिलिवरी तिथि में अपना वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन, जिनके पास वैध निवासी परमिट नहीं है, उनके संबंध में उनके निवास के देश को हवाला दिया जाता है जिसमें 3 या अधिक कार्य दिवसों का अतिरिक्त समय लगेगा और SR.100.00 के अतिरिक्त शुल्क के साथ अतिरिक्त फॉर्म भरना होगा।
पाकिस्तानी नागरिकों को अपने लिए विशेष रूप से निर्धारित वीज़ा आवेदन व्यक्तिगत रूप से (चार प्रतियों में) प्रस्तुत करने हैं।
श्री लंका के नागरिकों को वीज़ा की प्रॉसेसिंग और इसे प्रदान करने में आमतौर पर 4 कार्य दिवस लगते हैं।
सभी वीज़ाओं की वैधता जारी किए जाने की तारीख से गिनी जाती है।
डाक/मेल से भेजे गए वीज़ा/पासपोर्ट आवेदनों पर विचार नहीं किया जाता।
दूतावास के पास कोई भी कारण बताए बिना किसी को भी वीज़ा मना करने का अधिकार सुरक्षित है।
वीज़ा आवेदन फॉर्म
पासपोर्ट आवेदन फॉर्म।
भारतीय पासपोर्ट के संबंध में आवेदन केवल स्वयं आकर प्रस्तुत करना होता है और आवेदक को पहचान के लिए स्वयं को प्रस्तुत करना चाहिए। नवजात शिशुओं पर भी यही लागू होता है।
|