मुखपृष्ठ
  English
  Arabic
  पासपोर्ट और वीज़ा संबंधी सूचना
  आवेदन फॉर्म
  न्यायक्षेत्र
  फोटो संबंधी विशेष विवरण
  फीस
  आवेदन कैसे करें
  आपातकालीन सेवाएं
  अतिरिक्त सेवाएं
  अवकाश सूची
  प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न
  दस्तावेज़ों की वापसी
  हमसे सम्पर्क करें
 

फोटो संबंधी विशेष विवरण

फोटोग्राफ

कृपया स्वयं के हालिया फोटोग्राफ दें (6 महीने से अधिक पुराने नहीं)। फोटोग्राफ रंगीन होने चाहिए और:
  1. हल्के रंग की पृष्ठभूमि पर लिए जाने चाहिए जिससे नैन-नक्श को पहचाना जा सके और यह पृष्ठभूमि से भिन्न हो।
  2. साफ और अच्छी गुणवत्ता के होने चाहिए।
  3. सामान्य फोटोग्राफिक कागज़ पर छपे होने चाहिए।
  4. अनमाउंटेड - आकार में 3.5 से.मी. x 3.5 से.मी. - केवल वीज़ा आवेदन।
  5. अनमाउंटेड - आकार में 4 से.मी. x 4 से.मी. - पासपोर्ट आवेदन। पूरा चेहरा दिखाना चाहिए (धूप के चश्मे और फैशन कैप या टोप के बिना)।
  6. चेहरा फ्रेम के मध्य में होना चाहिए।
 

फोटोग्राफ की गुणवत्ता

फोटोग्राफ

  • की चौड़ाई 35-40 मि.मी अवश्य होनी चाहिए
  • सिर और कंधों के ऊपरी भाग का क्लोज़ अप अवश्य होना चाहिए जिससे चेहरा फोटोग्राफ का 70-80% भाग ले ले
  • अवश्य शार्प फोकस में और साफ होना चाहिए
  • अवश्य अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए और इसमें कोई निशान नहीं होने चाहिए
  • फोटोग्राफ


  • में सीधे कैमरे की तरफ देखते हुए अवश्य दिखाई देना चाहिए
  • त्वचा की रंगत स्वाभाविक रूप से अवश्य दिखाई देनी चाहिए
  • में उच्च रिज़ोल्यूशन पर उचित चमक और कन्ट्रास्ट अवश्य होना चाहिए

फोटोग्राफ डिजिटल कैमरे से लिया जाना है और कैमरा उच्च गुणवत्ता के रंग का अवश्य होना चाहिए

शैली और प्रकाश

फोटोग्राफ

  • रंग तटस्थ अवश्य होना चाहिए
  • में आँखें अवश्य खुली और स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए-आँखों पर बाल नहीं होने चाहिए
  • में सीधे कैमरे की तरफ देखते हुए अवश्य दिखना चाहिए, इसमें एक कंधे की तरफ देखते हुए (पोर्टरेट शैली) या झुके हुए नहीं दिखना चाहिए, और इसमें चेहरे के दोनों किनारे स्पष्ट रूप से दिखने चाहिए
  • किसी सादा हल्के रंग की पृष्ठभूमि में अवश्य लिया जाए
  • समान प्रकाश में अवश्य लिया जाए और इसमें चेहरे पर छाया या फ्लैश परावर्तन और लाल आँख नहीं दिखनी चाहिए

चश्मा और सिर ढकना

अगर चश्मा पहने हों:

  • फोटोग्राफ में आँखें स्पष्ट रूप से अवश्य दिखनी चाहिए और चश्मे से फ्लैश परावर्तन नहीं होना चाहिए और लेंस रंगीन नहीं होने चाहिए (अगर सम्भव हो, तो भारी फ्रेम न पहनें - हल्के फ्रेम वाला चश्मा पहना जाना चाहिए)
  • यह सुनिश्चित करें कि फ्रेम आँखों का कोई भी भाग कतई न ढकें।

सिर ढकना:

  • धार्मिक कारणों के सिवाए सिर ढकने की अनुमति नहीं है, पर ठोड़ी के निचले भाग से लेकर माथे के ऊपरी भाग तक चेहरे के नैन-नक्श और चेहरे के दोनों किनारे स्पष्ट रूप से अवश्य दिखने चाहिए।
Copyright © 2012. India Attestation Application Centre. All rights reserved.  Disclaimer