मुखपृष्ठ
  English
  Arabic
  पासपोर्ट और वीज़ा संबंधी सूचना
  आवेदन फॉर्म
  न्यायक्षेत्र
  फोटो संबंधी विशेष विवरण
  फीस
  आवेदन कैसे करें
  आपातकालीन सेवाएं
  अतिरिक्त सेवाएं
  अवकाश सूची
  प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न
  दस्तावेज़ों की वापसी
  हमसे सम्पर्क करें
 

रियाध KSA में भारतीय पासपोर्ट और वीज़ा आवेदन केन्द्र की वेबसाइट में आपका स्वागत है

भारतीय दूतावास, रियाध यह घोषणा करता है कि उसने अपने पासपोर्ट, वीज़ा और ंकंसुलर सेवाओं के लिए मैसर्स VFS GCC LLC के साथ अनुबन्ध किया है। सुलेमानिया और बाथा में कंसुलर सेवाओं की आउटसोर्सिंग 11 फरवरी 2009से आरम्भ हो गई है और दम्माम केन्द्र1 मार्च 2009से आरम्भ हो गया है और भारतीय दूतावास, रियाध के अधिकारक्षेत्र में आने वाले मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में यह सेवा 1 अप्रैल से शुरू हो गई है।

यह खाड़ी क्षेत्र सहित विश्व के विभिन्न भागों में लगातार बढ़ रहे बड़े भारतीय समुदाय तक पहुँचने और न्यूनतम अतिरिक्त वित्तीय देयता के साथ समुदाय को सुविधाजनक वातावरण में पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने की भारत सरकार की नीति के अनुरूप है।

भारतीय पासपोर्ट, वीज़ा और कंसुलर सेवाओं की आउटसोर्सिंग को तीन कार्यालयों में विभाजित किया गया है अर्थात

  1. सुलेमानिया में भारतीय पासपोर्ट और वीज़ा आवेदन केन्द्र जो पासपोर्ट और वीज़ा, दोनों सेवाएं प्रदान करेगा

  2. बाथा में भारतीय पासपोर्ट प्राप्ति केन्द्र जो केवल व्यक्तियों और परिवारों से केवल भारतीय पासपोर्ट और पासपोर्ट संबंधी आवेदन स्वीकार करेगा। एजेंट और कम्पनियाँ को केवल सुलेमानिया कार्यालय में पासपोर्ट आवेदन प्रस्तुत करने होंगे

  3. दस्तावेज़ संबंधी कंसुलर सेवाओं का सत्यापन मैसर्स VFS GCC LLC द्वारा दूतावास में प्रदान किया जाएगा

किसी आवेदन के परिणाम में VFS के स्टाफ सदस्यों की कोई भूमिका या प्रभाव नहीं होता है। वीज़ा प्रदान करने या अस्वीकार करने का निर्णय भारतीय दूतावास, रियाध के केवल अधिकारियों द्वारा लिया जाता है।

हमारी प्रक्रिया की सत्यनिष्ठा सुनिश्चित करना हमारी वचनबद्धता बनी हुई है। अपने आवेदन के समर्थन में कोई झूठा दस्तावेज़ या अन्य गलत सूचना भेजने वाले किसी आवेदक को स्थानीय प्राधिकरणों के यहाँ भेजा जा सकता है।

इस साइट में कंसुलर सेवाओं, पासपोर्ट और वीज़ा आवेदन प्रक्रिया के संबंध में महत्त्वपूर्ण सूचना और संबंधित ब्यौरा है। कृपया आवेदन करने से पहले विषय-सामग्री ध्यान से पढ़ें।

India Passport and Visa Application Centre Contact us information.

Copyright © 2012. India Attestation Application Centre. All rights reserved.  Disclaimer