मुखपृष्ठ
  English
  Arabic
  पासपोर्ट और वीज़ा संबंधी सूचना
  आवेदन फॉर्म
  न्यायक्षेत्र
  फोटो संबंधी विशेष विवरण
  फीस
  आवेदन कैसे करें
  आपातकालीन सेवाएं
  अतिरिक्त सेवाएं
  अवकाश सूची
  प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न
  दस्तावेज़ों की वापसी
  हमसे सम्पर्क करें
 

प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

वीज़ा
  1. क्या मुझे भारत जाने के लिए वीज़ा की ज़रूरत है?
    हाँ, नेपाल, भूटान और मालदीव के नागरिकों को छोड़कर सभी विदेशियों के लिए भारत में प्रवेश करने के लिए वीज़ा आवश्यक है। मालदीव के नागरिकों के संबंध में वीज़ा की ज़रूरत तब होती है, अगर भारत में 90 से अधिक दिनों तक रुकने का इरादा हो।

  2. क्या मैं आगमन पर भारत में प्रवेश करने के लिए वीज़ा प्राप्त कर सकता हूँ?
    नहीं, आपको भारत के लिए उड़ान लेने से पहले वीज़ा प्राप्त करना होगा। कवीज़ा भारत में आगमन पर प्राप्त नहीं किया जा सकता और आप्रवास प्राधिकारी किसी विदेशी को भारत में वीज़ा के बिना प्रवेश करने की अनमति नहीं देंगे।

  3. मैं पर्यटन के लिए भारत आना चाहता हूँ। मुझे किस वीज़ा के लिए आवेदन करना चाहिए?
    आपको आपको पर्यटक वीज़ा के लिए आवेदन करना चाहिए।

  4. मुझे छोटी-सी अवधि के लिए भारत में विश्वविद्यालय/संस्थान/कम्पनी में इन्टर्नशिप/प्रशिक्षण के लिए जाना है। मुझे किस वीज़ा के लिए आवेदन करना चाहिए?
    आपको इन्टर्नशिप की शर्तों के उल्लेख वाले पेशकश पत्र की प्रति के साथ प्रवेश वीज़ा (Entry Visa) के लिए आवेदन करना चाहिए। अगर प्रस्तावित इन्टर्नशिप ऐसे करार का घटक है, तो अंतर-विश्वविद्यालय विद्यार्थी आदान-प्रदान करार की प्रति भेजने की भी ज़रूरत हो सकती है। आपको भारत में अपने रुकने के समर्थन में वित्तीय स्थिति का प्रमाण भी प्रस्तुत करना होगा।

  5. मैं IIT/IIM/IISc./भारतीय विश्वविद्यालय में एक सेमेस्टर/ट्राइमेस्टर के लिए भारत में अध्ययन करने जाऊँगा। मुझे किस वीज़ा के लिए आवेदन करना चाहिए?
    आपको संस्थान/विश्वविद्यालय से प्रवेश पत्र की उस मूल प्रति के साथ विद्यार्थी वीज़ा के लिए आवेदन करना होगा जिसमें विद्यार्थी के रूप में आपकी स्वीकृति की पुष्टि की गई हो। आपको भारत में अपने रुकने के समर्थन के लिए भारतीय दूतावास, रियाध के नाम में SAR 7000 /- की बैंक गारंटी और वित्तीय स्थिति का प्रमाण भी देना होगा।

  6. मैंने भारत के लिए वीज़ा का आवेदन किया पर मैंने भारत जाने का अपना निर्णय बदल लिया है। क्या मैं वीज़ा शुल्क की वापसी का दावा कर सकता हूँ?
    वीज़ा आवेदन स्वीकार कर लिए जाने के बाद वीज़ा शुल्क वापस नहीं किया जाता और इसे वीज़ा मना किए जाने/प्रदान न किए जाने पर भी वापस नहीं किया जा सकता।

    सेवा प्रभार भी वापस नहीं किए जाते, भले ही वीज़ा मना कर दिया जाए/प्रदान न किया जाए।

  7. मेरा आवेदन और पासपोर्ट प्रस्तुत किया जा चुका है और इसमें कुछ समय हो गया है, मैं अपने आवेदन की स्थिति के बारे में कैसे पूछताछ कर सकता हूँ?
    आप हमारी वेवसाइट www देखकर ऑनलाइन या हमारी हेल्पलाइन को कॉल करके अपने आवेदन की खोज-खबर रख सकते हैं।

  8. मुझे यह कैसे पता चलेगा कि मेरा पासपोर्ट भारतीय पासपोर्ट और वीज़ा आवेदन केन्द्र से प्राप्त किए जाने के लिए कब तैयार है?
    कृपया या तो वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने पासपोर्ट की खोज-खबर लें या आप अपने पासपोर्ट की स्थिति की जाँच करने के लिए हमारे हेल्पनंबर नंबर (01) को भी फोन कर सकते हैं।

  9. क्या मैं अपना पासपोर्ट भारतीय महावाणिज्य दूतावास, रियाध से प्राप्त कर सकता हूँ?
    नहीं। पासपोर्ट उस स्थान से प्राप्त करना होता है, जहाँ आवेदन किया गया था।

  10. क्या मुझे अपना पासपोर्ट और वीज़ा आवेदन केवल भारतीय वीज़ा आवेदन केन्द्र को ही प्रस्तुत करना है?
    हाँ, लेकिन विदेशी राजनयिक मिशनों, UN और अन्य अन्तरराष्ट्रीय संगठनों के जो राजनयिक और कर्मचारी "मुफ्त" आधार पर वीज़ा के लिए पात्र हैं, उन्हें अपना वीज़ा आवेदन सीधे भारतीय दूतावास, रियाध को प्रस्तुत करना होगा।

  11. मुझे वीज़ा प्रभारों और सेवा प्रभारों के लिए कैसे भुगतान करना चाहिए?
    भारतीय पासपोर्ट/वीज़ा आवेदन केन्द्र, रियाध में स्वयं आकर वीज़ा शुल्क और सेवा प्रभार का नकदी में भुगतान करना होता है।

  12. क्या 1 वर्ष से कम रुकने वाले अस्थायी निवासी को वीज़ा जारी करने के उद्देश्य से अनिवासी माना जाता है?
    हाँ, पर आवेदक को SAR 100 का अतिरिक्त रैफरल प्रभार अदा करना होगा और इसमे 4 कार्यदिवस लगेंगे।
पासपोर्ट
  1. मैं पासपोर्ट सेवाओं से संबंधित सूचना कहाँ प्राप्त कर सकता हूँ?
    कृपया पासपोर्ट सेवाओं से संबंधित सूचना के लिए यहाँ क्लिक करें
    http://in.vfsglobal.sa.com और indianembassy.org.sa
Copyright © 2012. India Attestation Application Centre. All rights reserved.  Disclaimer