|
|
|
आपातकालीन/ तत्काल सेवाएं
24 से 48 घंटों के भीतर पासपोर्ट/वीज़ा जारी करने के लिए आपातकालीन/प्राथमिकता आवेदन।
केवल आपातकाल के किसी रूप से संबंधित वीज़ा ही आपातकालीन आवेदन के लिए पात्र होते हैं। जिन मामलों में आवेदक यह चाहता है कि उसके आवेदन पर 48 घंटों के भीतर कार्रवाई की जाए, उनमें आवेदक को अपना आवेदन निम्नलिखित के यहाँ प्रस्तुत करवाना चाहिए: सुलेमानिया में VFS मुख्य केन्द्र। आवेदक को इसके लिए अतिरिक्त SAR 135 जो कि भारतीय राजदूतावास की तत्काल फीस है और SAR 50/- स्पैशल हैंडलिंग फीस जो कि VFS की है, देने होंगे। इसका पूरा रिकॉर्ड सिस्टम में उपलब्ध होगा।
इसी तरह तत्काल सेवा भारतीय पासपोर्ट्स के लिए भी उपलब्ध है। इस सेवा के अन्तर्गत आवेदक को SAR 565/- अतिरिक्त फीस देनी होगी और आवेदन राजदूतावास, रियाद में जमा कराना होगा। पासपोर्ट उसी दिन दिया जाएगा बशर्ते आवेदक का रिकॉर्ड सिस्टम में स्पष्ट है।
|
|