मुखपृष्ठ
  English
  Arabic
  पासपोर्ट और वीज़ा संबंधी सूचना
  आवेदन फॉर्म
  न्यायक्षेत्र
  फोटो संबंधी विशेष विवरण
  फीस
  आवेदन कैसे करें
  आपातकालीन सेवाएं
  अतिरिक्त सेवाएं
  अवकाश सूची
  प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न
  दस्तावेज़ों की वापसी
  हमसे सम्पर्क करें
 

अस्वीकरण (Disclaimer)

भारतीय पासपोर्ट और वीज़ा आवेदन केन्द्र (Indian Passport & Visa Application Centre) VFS GCC LLC द्वारा प्रदान की जाने वाली एक सेवा है।

VFS GCC LLC का भारतीय पासपोर्ट वीज़ा आवेदन केन्द्र रियाध में भारतीय दूतावास ("EOI") का बाहरी स्रोत से सेवाएं प्रदान करने वाला भागीदार(outsourced partner) है। इस हैसियत से भारतीय पासपोर्ट और वीज़ा आवेदन केन्द्र मुलाकातें तय करने, भारत की यात्रा करने के लिए वीज़ा और आवेदन और फीस स्वीकार करने, रियाध में भारतीय दूतावास में आवेदन भेजने, CGI से कार्रवाई किए गए पासपोर्ट प्राप्त करने और आवेदकों को पासपोर्ट वापस करने के लिए ज़िम्मेदार है।

VFS को किसी वीज़ा के आवेदन के निर्धारण में कोई भूमिका नहीं निभानी होती है और भारतीय पासपोर्ट और वीज़ा प्रदान किया जाना या इसके बारे में मना किया जाना केवल भारतीय दूतावास के विवेक पर निर्भर है और VFS GCC LLC न तो प्रक्रिया में संलग्न है और न ही किसी भी तरीके से भारतीय दूतावास द्वारा किसी आवेदक के वीज़ा आवेदन पर कार्रवाई करने या इसे स्वीकार या अस्वीकार किए जाने में किसी विलम्ब के लिए उत्तरदायी या ज़िम्मेदार है, भारतीय दूतावास के पास आवेदक से और अधिक दस्तावेज मांगने और वीज़ा आवेदन अस्वीकार करने का अधिकार है।

VFS GCC LLC आवेदकों के दस्तावेज़ों की साज-सम्भाल करते समय हर उपयुक्त सावधानी बरतता है और वह किन्हीं ऐसे दस्तावेज़ों के लिए आवेदकों के प्रति किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होगा जो दुर्घटना, चोरी, प्राकृतिक आपदाओं (भगवान का काम) या VFS GCC LLC के नियन्त्रण से बाहर किसी कारण से या उसके द्वारा जान-बूझकर चूक न किए जाने के कारण मार्ग मे खो जाते हैं और इसके साथ ही वह आवेदक को दस्तावेज़ सीधे सौंपे जाने की स्थिति में भी उत्तरदायी नहीं होगा। आवेदक सहमत है और स्वीकार करता है कि डाक/कूरियर स्वीकृति और उस सुपुर्दगी सेवा का संचालन किसी तृतीय पक्ष द्वारा किया जाए जिसके माध्यम से दस्तावेज़ VFS द्वारा आवेदक को लौटाए जाते हैं। VFS किसी कूरियर कम्पनी का नियन्त्रण या प्रचालन नहीं करता, न ही यह डाक/कूरियर कम्पनी द्वारा प्रदान की जाने वाली किसी सुविधा का नियन्त्रण या संचालन करता है। VFS आवेदक के दस्तावेज़ कूरियर कम्पनी द्वारा विलम्बित/खोने/गुम करने/ क्षतिग्रस्त करने की स्थिति में आवेदक को हुई किसी क्षति या नुकसान के लिए किसी और सारी ज़िम्मेदारी को अस्वीकार करता है, चाहे यह विलम्ब/खोना/गुम होना/नुकसान लापरवाही, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हो। किसी भी स्थिति में VFS और/या उसके प्रतिनिधि आवेदक के पासपोर्ट सहित, दस्तावेज़ों के ऐसे विलम्ब/खोने/गुम होने/नुकसान के कारण किसी भी प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, दंडात्मक, प्रासंगिक, विशेष, परिणामी नुकसानो या किसी भी तरह के नुकसानों के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। उपर्युक्त पर बिना प्रतिकूल प्रभाव डालते हुए, किसी पासपोर्ट के मार्ग में गुम या क्षतिग्रस्त हो जाने के मामले में VFS और/या उसके प्रतिनिधियों की अकेली और अनन्य ज़िम्मेदारी संबंधित गृह देश के वाणिज्य दूतावास/उच्चायोग द्वारा ली जाने वाली फीस की राशि की वापसी, सामान्य आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से गुम/क्षतिग्रस्त पासपोर्ट को बदलने तक सीमित/प्रतिबन्धित है और वह आवेदक को गुम वीज़ाओं को बदलने में सहायता करेगा। VFS द्वारा आवेदक को फीस की धनराशि की ऐसी वापसी संबंधित गृह देश के वाणिज्य दूतावास/उच्चायोग द्वारा जारी भुगतान रसीद आवेदक द्वारा प्रस्तुत किए जाने पर ही की जाएगी। आवेदक इससे सहमत है कि ज़िम्मेदारी की ऊपर उल्लिखित सीमा पक्षकारों के बीच जोखिम का सहमत आबंटन है और ज़िम्मेदारी की यह सीमा इस अस्वीकरण का अभिन्न अंग है और रहेगा।

जहाँ लागू हो, वहाँ परक्राम्य लिखतें (Negotiable Instruments) उगाही के अधीन हैं। VFS द्वारा आवेदक से प्राप्त कर लिए गए सेवा प्रभार किसी भी स्थिति में वापस नहीं किए जाएंगे, चाहे भारतीय दूतावास द्वारा आवेदक को वांछित वीज़ा प्रदान किया जाए या न किया जाए।

आवेदक को संगत दस्तावेज़ वापस भेजने के समय इनके साथ विज्ञापन सामग्री भेजी जा सकती है। अगर आवेदक यह नहीं चाहता है कि उसे संगत दस्तावेज़ों के साथ ऐसी कोई विज्ञापन सामग्री भेजी जाए, तो आवेदक को दस्तावेज़ भेजने के समय VFS GCC LLC को पहले से अवश्य सूचित करना चाहिए। कृपया यह नोट करें कि संगत दस्तावेज़ो के साथ भेजी जाने वाली किसी भी विज्ञापन सामग्री को भारतीय सरकार का समर्थन नहीं होगा।

VFS अपने एकल विवेकाधिकार से किसी भी पूर्व सूचना के बिना किसी भी समय इसमें उल्लिखित किसी या सारे निबंधनों या शर्तों को बदल, संशोधित, रद्द कर सकता है या वापस ले सकता है। VFS के किसी भी कर्मचारी के पास VFS के पूर्व लिखित अनुमोदन के बिना यहाँ वर्णित किसी या सारे निबंधनों या शर्तों को बदलने/संशोधित करने/विस्तार करने या वापस लेने का कोई प्राधिकार नहीं है।

इन निबंधनों और शर्तों पर सऊदी अरब साम्राज्य के कानून लागू होंगे और इनका इनके अनुसार अर्थ लगाया जाएगा। VFS द्वारा आवेदक को प्रदान की गई किन्हीं सेवाओं के संबंध में कोई दावे या वाद सऊदी अरब साम्राज्य के न्यायालयों के अनन्य न्यायक्षेत्र में निपटाए जाएंगे।

आवेदक इसके द्वारा यह स्वीकार करता है और पुष्टि करता है कि आवेदक और/या उसके प्रतिनिधि ने पासपोर्ट और वीज़ा आवेदन भेजने से पहले इसमें वर्णित सभी निबंधन, शर्तें और ब्यौरा पढ़ और समझ लिया है और वह बिना किसी सीमा या योग्यता के इनका पालन करने के लिए सहमत है।

कॉर्पोरेट कार्यालय: भारतीय पासपोर्ट और वीज़ा आवेदन केन्द्र
कार्यालय संख्या 2207, दूसरी मंज़िल, अलसफवाह केन्द्र,
अल सदन शॉपिंग सेन्टर के पीछे,
सुलेमानिया, रियाध।

Copyright © 2012. India Attestation Application Centre. All rights reserved.  Disclaimer